ओडिशा: बारगढ़ में प्राइवेट लाइन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

ओडिशा के बारगढ़ में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा था। हालांकि हादसे में कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार डूंगरी चूना पत्थर खदानों और एसीसी बारगढ़ के सीमेंट प्लांट के बीच एक निजी नैरो गेज रेल लाइन हैं। यहां लाइन, वैगन, लोको सभी निजी हैं। और यह ट्रैक भारतीय रेलवे प्रणाली से जुड़ा हुआ नहीं है।

आपको बता दें, ठीक इससे पहले ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की रात तीन ट्रेन के आपस में टकराने से बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हुर्इ और 1100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।