आंध्र के एलुरु में रहस्यमय बीमारी का कहर, 292 गिरफ्त में, एक की मौत

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के एलुरु में रहस्यमय बीमारी काहर बनकर आई है। इसकी चपेट में सबसे ज़्यादा बच्चे हैं। कई बच्चों की उम्र तो चार साल से भी कम है। रविवार रात तक 292 लोग इस रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ चुके थे। इनमें से एक प्रौढ़ व्यक्ति की मौत हैओ गई।
स्वास्थ्य महकमे से जुड़े अधिकारियों को संदेह है कि यह दूषित पानी पीने का मामला हो सकता है। हालांकि, वायरल इंसेफेलाइटिस की आशंका भी वजह ही सकती है।
एलुरु सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहन ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर 100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। महज 12 घंटे अंतराल में 140 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिन्हें फिलहाल छुट्टी दे दी गई है। बीमारी के लक्षण में ​मतली आना और बेहोशी शामिल है।
लोगों के अचानक बीमार पड़ने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इलाके जिलाअधिकारी ने कहा, बीमार लोगों के खून के नमूने लिए गए हैं और जांच की जा रही हैं। एलुरु शहर के कुछ इलाके और चार सोसायटी के लोग बीमार हुए हैं।  प्रभावित इलाकों में पानी की जांच के लिए डोर टू डोर सर्वे करने का फैसला किया गया है।
आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ए काली कृष्णा श्रीनिवास ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कहा कि स्थानीय डॉक्टरों की मदद के लिए विजयवाड़ा से टीम भेजी गई है। यह टीम बीमारी के कारणों और उसके निदान का काम करेगी।