नई दिल्ली | तहलका न्यूज | स्नेहलता
इंडिया ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च के अगले दिन, 13 अक्टूबर को भी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बनी हुई है। तहलका की ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी, सुरक्षा बलों के जवान और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ियां मौके पर दिखाई दीं।
सूत्रों के मुताबिक, संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बलों की तैनाती जारी रखने की तैयारी है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियों की तैनाती 20 अक्टूबर तक बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय से अनुरोध किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के मार्च के दौरान मध्य दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बैरिकेडिंग की गई थी। आज भी ग्राउंड रिपोर्टिंग में पुलिस, जवानों और हिरासत में लेने वाली गाड़ियों की मौजूदगी देखी गई।




