दिल्ली में युवक को पीट-पीट कर मार डाला

लोगों को था उसपर चोरी करने की कोशिश का शक

मॉब लिंचिंग का कहर अब राजधानी दिल्ली तक पहुँच गया है। यहाँ चोरी के शक में  नाबालिग को पीट-पीट कर मार डाला।
रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना दिल्ली के आदर्श नगर के लाल बाग इलाके की है। वहां  चोरी के शक में लोगों ने १४ साल के एक युवक की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार रात की है। उधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में छह  लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जब लिंचिंग की घटना हुई, वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। जानकारी मिलने तक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक बेहोशी की हालत में पहुँच गया था। उसकी हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बीच ही उसकी मौत हो गई।
बताया गया है कि युवक जब एक घर में घुसा तो मकान मालिक ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां इक्कट्ठा हो गए। चोरी के शक में इन लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पीटने से युवक  बेहोश हो गया। पुलिस के मुताबिक जब वह घटनास्थल पर पहुँची युवक की हालत नाजुक थी।
चोटों से उसके जिस्म से खून रिस रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां  उसकी जान चली गयी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। फिलहाल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक को ड्रग्स का चस्का था। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह चोरी करने गया था या नहीं। जांच चल रही है।