जमीन घोटाला मामले में रांची सहित 9 ठिकानों पर ईडी की रेड

झारखंड: प्रदेश में ईडी ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह 6 बजे से ही जमीन घोटाला मामले को लेकर कार्रवाई चल रही है। अब तक रांची समेत 9 जगहों पर छापेमारी की गई है।इनमें एक झामुमो नेता का भी ठिकाना बताया जा रहा है।यह ठिकाना झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अंतु तिर्की का बताया जा रहा है। हालाँकि, इससे अधिक कोई जानकारी नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने जमीन घोटाला मामले में रांची समेत नौ जगहों पर छापेमारी की है।इस मामले में रिमांड पर लिए गए सद्दाम से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ईडी ने मंगलवार सुबह 6 बजे से छापेमारी शुरू की। इसमें एक ठिकाना झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की का बताया जा रहा है।आपको बता दें कि अंतु तिर्की रांची के बरियातू में रहते हैं। बताया गया है कि अधिकारी अंतु तिर्की से बरियातू स्थित जेएमएम कार्यालय के पास स्थित उनके आवास पर पूछताछ कर रहे हैं।