अभिनेता सुशांत सिंह ने आत्महत्या की

मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। रविवार दोपहर को आई इस खबर से पूरा बॉलीवुड शॉक में है। जानकारी के मुताबिक सुशांत आजकल डिप्रेशन का इलाज भी करवा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सिंह ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने अभी तक कई फिल्मों में काम किया था, और उन्हें उभरता हुआ अभिनेता माना जाता था। नौकर ने फोन करके सुशांत को लेकर पुलिस को जानकारी दी।

पता चला है कि अभी यह पता बहीं है कि उन्होंने क्यों आत्महत्या कर ली है। अभी यही भी पता नहीं है कि वास्तव में उनकी मौत कैसे हुई है , पुलिस छानबीन में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक सुशांत आजकल डिप्रेशन का इलाज भी करवा रहे थे।