पंजाब में AAP को दोहरा झटका, MP-MLA दोनों भाजपा में हुए शामिल

पंजाब: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका लगा है। जालंधर सीट से आप के एकमात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जहां कांग्रेस के एक सांसद ने भाजपा का दामन थाम लिया तो वहीं आम आदमी के एक सांसद और एक विधायक ने मिलकर आम आदमी पार्टी को डबल झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर ईस्ट से ही पार्टी के विधायक शीतल अंगुरल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि आप ने अपने सांसद सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से टिकट देने का भी ऐलान कर दिया था, इसके बावजूद वे भाजपा में शामिल हो गए हैं।