पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: 16 सितंबर को वडनगर में दीवाली

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वडनगर में दीवाली अमित शाह करेंगे आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए वडनगर तैयार
वडनगर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 16 सितंबर को शर्मिष्ठा तालाब और हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अमित शाह, भूपेंद्र पटेल और एकनाथ शिंदे शामिल होंगे।

अमित शाह करेंगे आरती ,सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए वड नगर तैयार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की तैयारी

नई दिल्ली । 14 सितंबर, 2026 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने को लेकर वडनगर तैयार है। इसकी तैयारी में पूरा वडनगर जुटा हुआ है। जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले नरेश भाई दर्जी ने पीएम मोदी को बधाई संदेश देते हुए कहा कि पीएम को उनकी उम्र लग जाए वह हमारे देश के लिए इतना काम करें कि भारत का नाम पूरी दुनिया में गर्व से लिया जाए। नरेश भाई दर्जी ने “तहलका” को बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर वह अपने घर को रोशनी से जगमग कर देंगे। नरेन्द्र मोदी के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे। वडनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम 16 तारीख की दोपहर से ही शुरू हो जाएगी।

शर्मिष्ठा तालाब और हाटकेश्वर महादेव मंदिर केंद्र में

पीएम मोदी के जन्मदिन के केंद्र में शर्मिष्ठा तालाब और हाटकेश्वर महादेव का मंदिर होगा। ये दोनों ही पीएम मोदी के बचपन से जुड़ा हुआ है। तालाब के बीच में एक मंदिर है जहां स्कूल के दिनों में पीएम रोजाना तैर कर इस मंदिर के पास जाते थे। यह मंदिर आर्शीवाद का प्रतीक है जिसने मोदी को वक्त के साथ लड़ना सिखाया और हौसला दिया। तालाब के किनारे बने फ्रंट और सड़क पर आरती का आयोजन होगा।

16 सितंबर को पवित्र जल यात्रा और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

16 तारीख को दोपहर राज्य के चार स्थानों से पवित्र जल लेकर भाजपा कार्यकर्ता और नेता हाटकेश्वर महादेव के मंदिर तक पहुंचेंगे। रास्ते में जल लेकर आ रहे कार्यकर्ताओं का स्वागत होगा। 16 तारीख की रात को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। पूरे वडनगर और इसके आसपास के इलाकों को दीपों से सजाया जाएगा। दीप श्रृंखला, आरती, मंत्रोच्चारण, मंगलगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का साक्षी पूरा वडनगर बनेगा। आम लोगों के अलावा साधु और संत समाज में जन्मदिन के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।