तहलका डेस्क।
नई दिल्ली। केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की ऐतिहासिक वापसी ने कांग्रेस खेमे में नई ऊर्जा भर दी है, जिसके बाद अब Thiruvananthapuram में सरकार गठन की हलचल तेज हो गई है। 140 सदस्यीय Assembly में 63 सीटें जीतकर मजबूत स्थिति में आई Congress के भीतर CM पद के लिए वी. डी. सतीशन, रमेश चेन्निथला और के. सी. वेणुगोपाल के नामों पर मंथन चल रहा है, जिस पर अंतिम मुहर दिल्ली से आने वाली एआईसीसी की विशेष टीम विधायकों की राय लेने के बाद लगाएगी।
दूसरी तरफ, एक दशक बाद सत्ता से बेदखल हुए वामपंथी गठबंधन में हार के कारणों पर आत्ममंथन शुरू हो गया है और निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के इस्तीफे के साथ ही राज्य में एक नए सियासी अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।
केरल चुनाव में यूडीएफ की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए कांग्रेस आलाकमान सक्रिय हो गया है, जबकि लगातार दो बार सत्ता में रहने के बाद एलडीएफ को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। विधायकों से व्यक्तिगत चर्चा और सहयोगियों के साथ संवाद के बाद जल्द ही नए मंत्रिमंडल का स्वरूप तय होगा। राज्य के मतदाताओं ने इस बार न केवल कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त दी, बल्कि भाजपा ने भी तीन सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।


