Home Blog Page 663

बढ़ते मामलों के बीच, कैसे बचे कोरोना से?

कोरोना ने जब 2020 मार्च में दस्तक दी थी, तब देश में कोरोना के मामले मार्च महीनें में ही 5 सौ से भी कम थे। सरकार ने कोरोना के कहर को देखते हुये ही 22 मार्च को एक दिवसीय लाँकडाउन का ऐलान किया था ताल-थाली और मोमबत्ती जला कर लोगों को जागरूक भी किया था।फिर बाद में 24 मार्च को संपूर्ण लाँकडाउन का ऐलान किया था। तब लोगों ने कड़ाई से लाँकडाउन का पालन भी किया था।

लेकिन ठीक एक साल बाद 22 मार्च 2021 में कोरोना के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे है। देश के कई राज्यों के कई जिलों में लाँकडाउन भी लगा है। पर कोरोना के गाइड लाईन का पालन करने वाले कम ही देखे जा रहे है। दिल्ली में सरकार भले ही बिना मास्क वालों का 2 हजार का चालान काट रही है। फिर भी मास्क ना लगाने वालों की संख्या कम ही देखी जा रही है।

इंडियन हार्ट फांउडेशन के अध्यक्ष डाँ आर एन कालरा ने बताया कि देश में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को कोरोना गाईड लाईन का पालन करना होगा। अन्य़था देश में कोरोना का कहर लोगों के जीवन में तबाही ला सकता है।मैक्स अस्पताल के कैथ लैब के डायरेक्टर डाँ विवेका कुमार का कहना है कि कोरोना का कहर जिस गति से बढ़ रहा है। उससे बचाव के तौर पर हमें तब ही घर से निकलना है जब बहुत जरूरी हो।

हार्ट और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय समय अपने हेल्थ का चैकअप कराना चाहिये। मुंह पर मास्क लगाना चाहिये। अगर बुखार और सर्दी जुकाम जैसे लक्षण हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिये।क्योंकि कोरोना का इलाज है।

मार्च में देश और दुनिया में फिर से डराने लगा कोरोना संक्रमण

देश और दुनिया भर में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। पूरी दुनिया में पांच लाख से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मामले ब्राजील में, उसके बाद अमेरिका और फिर भारत में पाए गए हैं। भारत में रोजाना इस साल कोरोना नया रिकाॅर्ड बना रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश की हालत सबसे ज्यादा खराब है। कई राज्यों में पाबंदियां भी लगानी शुरू कर दी हैं, कुछ राज्यों के शहरों में तो लाॅकडाउन भी लगने लगा है। कई शहरों में रात का कफ्र्यू लागू कर दिया गया है। इस बीच, संसद के बजट सत्र के दरम्यान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।उन्हें दिल्ली के एम्स कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने रविवार को जारी किए बयान में बताया कि बिरला की हालत स्थिर है और उनके अहम अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। अस्पताल के मुताबिक, 58 वर्षीय बिरला 19 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और अगले दिन उन्हें एम्स कोविड केंद्र में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया।
इस बीच, चर्चित अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि उनकी जांच में अब कोरोना निगेटिव आने के बाद वे राहत महसूस कर रहे हैं।  58 वर्षीय आशी विद्यार्थी 11 मार्च को संक्रमित हुए थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने शनिवार को 30 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी जांच में 11 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी, अब मैं संक्रमण मुक्त हूं। यह दसवां दिन है। मैं राहत महसूस कर रहा हूं। आपके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। इससे पहले शनिवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

दत्तात्रेय होसबले आरएसएस के नए सरकार्यवाह बनाये गए

भैयाजी जोशी की जगह दत्तात्रेय होसबले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए सरकार्यवाह चुने गए हैं। होसबले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में शनिवार को नया सरकार्यवाह बनाया गया। उधर राम माधव को भाजपा से वापस आरएसएस में बुला लिया गया है। कुछ महीने पहले एक  बदलाव में माधव को भाजपा के महासचिव पद से मुक्त कर दिया गया था।
होसबले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की शनिवार को नागपुर में हुई बैठक में नया सरकार्यवाह बनाया गया। कुछ दिन से संघ में बदलाव की चर्चा थी। होसबोले भैयाजी जोशी की जगह लेंगे जो 11 साल से जयादा समय से  इस पद पर थे। हर बार की तरह इस बार भी सरकार्यवाह का चयन निर्विरोध ही हुआ।
होसबले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं और 1973 में वे संघ से जुड़े थे। बेंगलोर यूनिवर्सिटी से उन्होंने अंग्रेजी में एमए किया और इसके बाद वे कर्नाटक में छात्र संगठन एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री रहे।
बाद के सालों में होसबोले एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री बने। साल   2002-03 में संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाये गए जबकि 2009 में उन्हें सह सर कार्यवाह बनाया गया था।
इस बीच राम माधव को भाजपा से वापस आरएसएस में बुला लिया गया है। कुछ महीने पहले एक बदलाव में माधव को भाजपा के महासचिव पद से मुक्त कर दिया गया था।

दत्तात्रेय होसबले आरएसएस के नए सरकार्यवाह बनाये गए

भैयाजी जोशी की जगह दत्तात्रेय होसबले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए सरकार्यवाह चुने गए हैं। होसबले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में शनिवार को नया सरकार्यवाह बनाया गया। उधर राम माधव को भाजपा से वापस आरएसएस में बुला लिया गया है। कुछ महीने पहले एक  बदलाव में माधव को भाजपा के महासचिव पद से मुक्त कर दिया गया था।
होसबले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की शनिवार को नागपुर में हुई बैठक में नया सरकार्यवाह बनाया गया। कुछ दिन से संघ में बदलाव की चर्चा थी। होसबोले भैयाजी जोशी की जगह लेंगे जो 11 साल से जयादा समय से  इस पद पर थे। हर बार की तरह इस बार भी सरकार्यवाह का चयन निर्विरोध ही हुआ।
होसबले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं और 1973 में वे संघ से जुड़े थे। बेंगलोर यूनिवर्सिटी से उन्होंने अंग्रेजी में एमए किया और इसके बाद वे कर्नाटक में छात्र संगठन एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री रहे।
बाद के सालों में होसबोले एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री बने। साल   2002-03 में संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाये गए जबकि 2009 में उन्हें सह सर कार्यवाह बनाया गया था।
इस बीच राम माधव को भाजपा से वापस आरएसएस में बुला लिया गया है। कुछ महीने पहले एक बदलाव में माधव को भाजपा के महासचिव पद से मुक्त कर दिया गया था।

पूर्व डीजीपी परमबीर का आरोप, गृह मंत्री देशमुख ने वाजे को हर महीने 100 करोड़ वसूली को कहा था

कुछ दिन पहले प्रदेश के पुलिस प्रमुख के पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को शनिवार को एक चिट्ठी लिखकर एनसीपी नेता और गृह मंत्री अनिल देशमुख पर बहुत गंभीर आरोप लगाया है। सिंह ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तार एएसआई सचिन वाजे को कथित तौर पर गृह मंत्री देशमुख ने वसूली करने के लिए कहा था। देशमुख ने इन आरोपों को गलत बताया है। इस घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है।
परमबीर सिंह ने उद्धव ठाकरे को यह चिट्ठी आज लिखी है जिसके बाद महाराष्ट्र ही नहीं देश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। बता दें कुछ दिन पहले ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अनिल देशमुख को दिल्ली तलब किया था और उनसे काफी लम्बी बातचीत की थी। परमबीर सिंह के आज के आरोप को देशमुख ने भले गलत बताया है, इस घटनाक्रम के बाद देशमुख की कुर्सी के लिए खतरा पैदा हो गया है।
परमबीर सिंह के उनपर गंभीर आरोप लगाने के बाद अनिल देशमुख ने वापस आरोप लगाया है कि खुद को बचने के लिए परमबीर सिंह ने उनपर यह आरोप लगाया है। उधर मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की तरफ से कथित तौर पर वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये देने को कहा गया था। वजे इस समय मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिले विस्फोटक मामले में गिरफ्तार हैं।
परमबीर सिंह ने पत्र में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिले विस्फोटक मामले में गिरफ्तार असिस्टेंड पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे को वसूली करने को कहा गया था। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की तरफ से वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये देने को कहा गया था। परमबीर ने और भी कई आरोप लगाए हैं।

गुजरात के इस मंदिर में छोटे कपड़े पहनने वालों के प्रवेश पर पाबंदी

उत्तराखंड के एक साल के लिए नवर्विाचित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का महिलाओं के फटी जींस पहनने वाले बयान का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब गुजरात में एक धार्मिक स्थल में स्कर्ट पहनने वाली युवतियों के प्रवेश पर पाबंदी का फरमान जारी कर दिया गया है। महिलाओं के पहनावे को लेकर एक बार फिर नए सिरे से बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया में लोग ऐसे फेसले और बयानों को लेकर तरह-तरह के मीम्स और चुटकुले शेयर कर रहे हैं।
गुजरात के धार्मिक स्थल शामलाजी विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने धार्मिक स्थल में प्रवेश के लिए विवादास्पद फरमान जारी किया है। शामलाजी अरवल्ली जिले में एक कस्बा है, जो शामलाजी विष्णु मंदिर के नाम पर है। यह करीब 2,000 साल पुराना मंदिर है। यह श्रीहरि के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के श्यामल स्वरूप के नाम पर है।
ट्रस्ट ने फेसला किया है कि छोटे कपड़े (स्कर्ट, बरमूडा) पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह नियम शुक्रवार से लागू भी किया जा चुका है। इस तरह का फेसला महाराष्ट्र के साईं मंिदर पर भी किया गया था, लेकिन उसकी बहुत आलोचना हुई थी। जिसके बाद प्रबंधन को सफाई देनी पड़ी थी।
शामलाजी विष्णु मंदिर ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि ऐसे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से दर्शन करने तक के लिए कपड़ों की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत मंदिर के बाहर ही पुरुषों के लिए धोती और पीतांबर और महिलाओं के लिए लहंगे की व्यवस्था होगी, जिन्हें पहनकर मंदिर में प्रवेश किया जा सकेगा।
ट्रस्ट ने मंदिर के बाहर इस फेसले से जुड़ा बाकायदा एक बोर्ड भी लगाया है, जिसमें लिखा है- दर्शन के लिए आने वाले भाइयों-बहनों से विनती है कि छोटे कपड़े और बरमूडा पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसीलिए पारंपरिक पोशाक पहन कर आएं। कोविड-19 के नियमों का पालन अनिवार्य है।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां हुए कोरोना पॉजिटिव

संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जोगिंदर सिंह की यूनियन भाकियू उग्राहां 32 किसान संगठनों में शामिल है।

जोगिंदर उग्राहां 17 मार्च से भठिंडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बुखार और ऑक्सीजन की कमी होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जोगिंदर सिंह उग्राहां की यूनियन लगभग 113 दिनों से टीकरी बार्डर पर बैठी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) पंजाब की 32 किसान यूनियन में बड़ी किसान यूनियन है।

गौरतलब है जोगिंदर उग्राहां के संपर्क में हज़ारों किसान आए हैं, ऐसे में आंदोलन पर बड़ा खतरा बना हुआ है। सिंघु और टिकरी बार्डर पर हज़ारों किसान लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।

किसान यूनियन  ने कृषि कानूनों के खिलाफ  26 मार्च को पूर्ण भारत बंद का आह्वान किया है।  संयुक्‍त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शन पाल की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी है।

 

 

असम विधानसभा चुनावों के लिये, राहुल गांधी के 5 बड़े ऐलान

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम  के जोरहाट में हो रही रैली में, अपने भाषण में पांच बड़े ऐलान किये। राहुल गांधी ने कहा अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी परिवारों को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जायेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी संस्कृति, भाषा, इतिहास और असम के भाईचारे पर हमला कर रही है, हम नरफरत को मिटाएंगे और शांति लाएंगे.”

उन्होंने जिन पांच वादों का ऐलान किया, उसमें पहला राज्य में सीएएस लागू नहीं करने का फैसला है। दुसरा उन्होंने कहा कि चाय बागान के मजदूरों के न्यूनतम 365 रुपये रोजाना पारिश्रमिक दिया जाएगा।

इसके इलावा गांधी ने जिन वादों का एलान किया है उसमें,  परिवार को 200 यूनिट बिजली फ्री देने , राज्य की हर महिला को 2000 रुपये प्रति माह देना, और बेरोजगारी दूर करने के लिए 5 लाख नौकरियों देना शामिल है।

उन्होंने कहा कि चाहे जो कुछ हो जाय, वो इसे लागू करके रहेंगे।

 

बाजारों में भीड़ और चुनावी रैलियां भी हो सकती है कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डाँ अनिल बंसल ने तहलका संवाददाता को बताया कि सरकार गाइड लाईन तो बना देती है । पर पालन नहीं करती है। जिसके कारण लोगों में कोरोना के नाम पर डर नहीं है। डाँ बंसल ने कहा कि आज भी देश में चुनावी रैलियां हो रही है। बाजारों में भीड़भाड़ है। कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहा है।  लोग मुंह में मास्क नहीं लगा रहे है। अगर लगाते है तो दिखावे के तौर पर मास्क नाक के नीचे होता है। जिससे कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सरकार को कोरोना को रोकने के लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कड़ाई से गाइड़ लाईन का पालन करना होगा। अन्य़था कोरोना का कहर लोगों के लिये घातक साबित होगा। कोरोना काल में सियासत नहीं होनी चाहिये। क्योंकि देश में कोरोना काल में जो सियासी रैलियां हो रही है। वो भी कोरोना को बढ़ाने में अहम् योगदान दे रही है। इस सब पर रोक लगनी चाहिये । अन्य़था जान और माल का खतरा दिन व दिन बढ़ता ही जायेगा। क्योंकि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर देश का एक बड़ा वर्ग डरा और सहमा हुआ है। कि कोरोना से आगे क्या होगा।

डाँ बंसल का कहना है कि अजीब विडम्बना है कि देश में एक ओर कोरोना का कहर लोगों के बीच तामाम तरह  की आशंकाओं से पीडित है वहीं, सियासतदां अपनी चुनावी रैलियों में मस्त है। जो कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिम्मेदार हो सकते है।

भाजपा की कमज़ोर नब्ज पर चोट करते राहुल गांधी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा की कमज़ोर नब्ज पर लगातार चोट कर रहे हैं। वे छात्रों और महिलाओं से रूबरू होकर न सिर्फ भविष्य की दिशा की बात कर रहे हैं, बल्कि देश को किस करवट जाना चाहिए, इसके लिए आम लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। राहुल गांधी शुक्रवार को असम में डिब्रूगढ़ के कॉलज छात्रों से मिले और गम्भीर मुद्दों को लेकर चर्चा की।
इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के युवा और छात्र भाजपा सरकार से अपने सभी विफल वादों के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं है। वे सवालों का सामना ही नहीं करना चाहते।
उन्होंने आश्वासन दिलाया कि कांग्रेस असम के सुरक्षित भविष्य बनान के लिए 5 गारंटियों के साथ यहां चुनाव मैदान में है। राहुल ने फेसबुक में लिखा कि आज सुबह लाहोवाल में कॉलेज के छात्रों के साथ बेहद रोचक बातचीत हुई। इससे पहले दक्षिण भारत में भी वे छात्रों से वार्ता कर चुके हैं।