104 साल पुराने मंदिर में चोरी की गुत्थी सुलझी, भगवान शनि की अष्टधातु प्रतिमा बरामद

104 साल पुराने मंदिर में चोरी की गुत्थी सुलझी, भगवान शनि की अष्टधातु प्रतिमा बरामद हुई। पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता, चोरी के बाद इलाके में फैली थी सनसनी

AI Image
AI Image

16 मई 2026, नई दिल्ली :  दिल्ली के उत्तरी जिले के कोतवाली पुलिस थाना ने चांदनी चौक के मन्दिर से  104 साल पुराने श्री शिव नवग्रह मंदिर में हुई एक चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। जब चोर को गिरफ्तार किया गया तो उसके साथ एक रिसीवर को भी गिरफ्तार किया।चोरी हुई भगवान शनि की अष्टधातु प्रतिमा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गुत्थी सुलझा ली। प्रतिमा चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश था। CCTV और मुखबिर की सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी की गई अष्टधातु प्रतिमा बरामद कर ली गई। इस चोरी की सूचना मंदिर के पुजारी मुकेश शर्मा ने 12 मई को दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि चोरी सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी। फिलहाल मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा है इसलिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है।

प्रतिमा की बरामदगी के बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।