श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट, १३७ की मौत

दर्जनों लोग घायल, सुषमा स्वाराज ने राजदूत से बात की

पड़ौसी देश श्रीलंका में लम्बे समय के बाद आतंकी घटना हुई है। वहां देश की राजधानी कोलम्बो में सीरियल ब्लास्ट हुए हैं जिसमें कम से कम १३७ लोगों की मौत हो गयी है। श्रीलंका लम्बे समय तक आतंकवाद की चपेट में रहा है हालाँकि पिछले कुछ साल से वाहन शांति रही है। अब सीरियल ब्लास्ट होने के बाद श्रीलंका में आतंकवाद उभरने के खतरे की आशंका है। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने कहा है कि वो वहां भारतीय राजदूत के संपर्क में हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
शुरुआती खबर के मुताबिक कोच्चीकेड चर्च में बम विस्फोट हुआ है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि कोच्चिकेड कोलंबो में सेंट एंथोनी चर्च के परिसर में एक विस्फोट की सूचना मिली। रविवार को कोलम्बो में धमाके चर्च और होटल में हुए हैं। ईस्टर पर्व के दौरान यह बम  धमाके हुए हैं।
अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में कुल छह धमाके हुए, जिनमें से तीन चर्च में, दो होटल में और एक अन्य जगह पर हुआ है। धमाके में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी तक की खबर के मुताबिक ४९ लोगों के मरने और ३०० से ज्यादा के घायल होने की सूचना है।
पुलिस ने कहा कि विस्फोट रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) सुबह ८.४५ बजे हुआ। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने कहा कि कम से कम १०० लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। देश के प्रधानमंत्री बाहर हैं और वे बेंटोला से लौट रहे हैं।
देश में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कुछ विदेशी नागरिकों समेत कई कैजुअल्टी होने की आशंका जाहिर की है।