वीडी सतीशन होंगे केरल के नए CM

केरल में सतीशन युग: लंबी मंत्रणा और पर्यवेक्षकों (अजय माकन, मुकुल वासनिक और दीपा दासमुंशी) की रिपोर्ट के आधार पर सतीशन के नाम पर मुहर लगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए पार्टी का भरोसा जीता है। यह निर्णय केरल कांग्रेस में एक नए नेतृत्व और ऊर्जा के संचार का प्रतीक माना जा रहा है।

Kerala New CM: केरल में मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया है. पिछले पांच सालों में सतीशन ने लेफ्ट फ्रंट के खिलाफ जमकर विधानसभा चुनाव प्रचार किया था…Pic Credit :PTI
Kerala New CM: केरल में मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया है. पिछले पांच सालों में सतीशन ने लेफ्ट फ्रंट के खिलाफ जमकर विधानसभा चुनाव प्रचार किया था…Pic Credit :PTI

नयी दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ (UDF) की शानदार जीत (140 में से 102 सीटें) के बाद, कांग्रेस आलाकमान ने वी.डी. सतीशन को राज्य का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है।

लंबी मंत्रणा और पर्यवेक्षकों (अजय माकन, मुकुल वासनिक और दीपा दासमुंशी) की रिपोर्ट के आधार पर सतीशन के नाम पर मुहर लगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए पार्टी का भरोसा जीता है। यह निर्णय केरल कांग्रेस में एक नए नेतृत्व और ऊर्जा के संचार का प्रतीक माना जा रहा है।

सतीशन के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे। बीते सात मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी आलाकमान को विधायक दल के नेता के चयन के लिए अधिकृत किया गया था। केरल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य की कुल 140 सीट में से 102 पर जीत दर्ज की।