8 मई 2026 नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली का यमुना बाजार इलाका वो इलाका है जो दिल्ली सरकार के ओ‑जोन में आता है यानि कि यमुना बाढ क्षेत्र में जहां पर किसी भी तरह के अतिक्रमण की इजाजत नहीं हैं। लेकिन फिर भी कई सालों से यहां लोग घर बनाकर रह रहे हैं।और यहां के घाटों पर अतिक्रमण किया हुआ है। आपको बता दें कि यमुना बाजार क्षेत्र में 32 घाट है जहां की आबादी 1,100 है और यहां 310 रेजीडेंशियल स्ट्राक्चर्स बने हुए हैं। हाल ही में दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथांरिटी के लोगों ने इन लोगों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर ये इलाका खाली करने का नोटिस दिया है।
वहीं दिल्ली सरकार का भी कहना है कि ये जमीन डीडीए की है इस पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य करना गैर कानूनी है। NGT ने भी डीडीए को इस संबंध में जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
हर साल जब भी दिल्ली में बाढ़ आती है तभी ये इलाका पानी में डूब जाता है साल 2023 और 2025 में भा जब बाढ आयी थी। तो काफी जानवर और लोग पानी में डूब गये थे। और इनके लिए सरकार को आपातकालीन इंतजाम करने पडते हैं जिससे दिल्ली के राजस्व की हानि भी होती है। एसे 26 नोटिस डीडीएमए ने जारी किये हैं और लोगों से इलाका खाली करने को कहा है।




