बांग्लादेश अग्निकांड में ६९ की मौत

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक अग्निकांड में ६९ लोगों की मौत हो गयी है।  बुधवार देर रात यह केमिकल और प्‍लास्टिक वेयरहाउस में लग गई जिसमें कई लोग झुलस गए हैं। मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती। है

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अभी भी आग में कई लोग इमारतों के अंदर फंसे हैं।

जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह भीड़भाड़ वाले चौक बाजार इलाके में है। दमकल अधिकारियों को आशंका है कि आग गैस सिलेंडर के फटने से लगी। इमारत के कुछ फ्लोर केमिकल गोदाम के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं।
आग की घटना का शिकार भवन में ज्वलनशील पदार्थ भी रखे होने की आशंका जताई गयी है। बांग्लादेश के फायर अधिकारियों के मुताबिक बुधवार देर रात करीब पोन ग्यारह बजे आग लगी और लगातार फैलती गई। गुरुवार सुबह तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। अधिकारीयों के मुताबिक ६९ शव बरामद किए हैं। उन्‍होंने कहा कि शवों की संख्या बढ़ सकती है। शवों की खोज के साथ राहत और बचाव कार्य जारी है।

आगजनी की घटना में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है क्योंकि उनमें कैमिकल और प्लास्टिक रखा था। इस हादसे में घायल होने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।