15 मई 2026, नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों ने देशभर में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रूपये प्रति लीटर की बढोत्तरी कर दी है। राज्यों के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग अलग हैं जेसे दिल्लीमें पेट्रोल की कीमत 97.77 रूपये और डीजल की कीमत 90.67 रूपये हो गयी है वैसे ही कोलकाता में 108.74 रूपये का पेट्रोल और 95.13 का डीजल हो गया है। साथ ही मुंबई में 106.6 रूपये का पेट्रोल और 93.14 का डीजल हो गया है।
सबसे महंगा दाम
लेकिन अगर बात करें सबसे महंगे राज्यकी तो वो हैं हैदराबाद जहां पर पेट्रोल का दाम 110.85 रूपये औऱ डीजल 98.96 रूपये हैं।
सबसे सस्ता दाम
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत 96.25 रूपये है जबकि डीजल की कीमत 91.35 रूपये है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 97.55 रुपये और डीजल 90.82 रुपये लीटर मिल रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 97.78 रुपये, गुरुग्राम में 98.64 रुपये और गाजियाबाद में 97.54 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 107.99 रुपये और भोपाल में 109.82 रुपये है।
पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के चलते कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत तक बढ चुकी है। इसका दबाव सीधा तेल कंपनियों के मार्जीन पर आ रहा है। जिसका उन्हें हर महीने 30 हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसका सीधा असर भविष्य में बढने वाली महंगाई पर भी पडने की उम्मीद है।




