पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरूवार को भी जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया और गोलीबारी की। यह गोलीबारी यह रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी थी। किसी जान-माल के नुक्सान की कोइ खबर नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फयरिंग की। फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।

पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों और मोर्टार फायर करके सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से केरन और पुंछ सेक्टर में सबसे ज्यादा मोर्टार दागे गए। इसके अलावा शाहपुर और केरन सेक्टर में भी लगातार फायरिंग की गई।

शाहपुर, केरन और कस्बा सेक्टर पुंछ जिले में आता है। इससे पहले पाक सेना ने बुधवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था, जिसके बाद १५  से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित जगह  शिफ्ट किया गया था। कुछ लोग अभी भी फायरिंग क्षेत्र में फंसे हैं। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तानी सेना को मुहंतोड़ जवाब दिया है।