दिल्ली में दंगे के बाद सियासत तेज

जहांगीरपुरी दंगे को लेकर एक ओर तो दंगे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरपकड़ जारी है। वहीं सियासत भी हर रोज तेज होती जा रही है। भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी भी अपने-अपने राजनीतिक लाभ को लेकर बयानबाजी कर एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे है।
आप पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि जहांगीरपुरी सहित रामनवमी से लेकर हनुमान जयंती तक कई राज्यों में 7 जगह दंगे हुए है।इस दंगे में सबसे ज्यादा लाभ किसको हुआ तो वह भाजपा को हुआ है। वहीं भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि आप पार्टी की वोट बैंक की राजनीति के चलते दिल्ली में बांग्लादेश के लोग रह रहे है। जिसके कारण दिल्ली में दंगे जैसे हालात बने हुये है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ता ही इस मामले में दोषी पाये गये है। जबकि कांग्रेस के नेता अम्बरीश सिंह का कहना है कि आप पार्टी और भाजपा की गलत नीतियों की वजह से जहांगीरपुरी में दंगे भड़के है।
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों को एक साथ लेकर राजनीति करती है। लेकिन आप एक धर्म के नाम पर तो भाजपा दूसरे धर्म के नाम पर राजनीति करती है। जिससे दोनों धर्मों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है। उनका कहना है कि मौजूदा समय में जो सियासत चल रही है। जिसके कारण दिल्ली सहित पूरे देश में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
दिल्ली का राजनीति के जानकारी रामकुमार पाठक का कहना है कि दिल्ली में जो मौजूदा समय में  दंगे में दोषियों के  खिलाफ बुलडोजर चलाने की बात की जा रही है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तर्ज पर अगर दिल्ली में  बुलडोजर चला तो यहां पर स्थिति और बिगड़ सकती है।