जनजाति सुरक्षा मंच की अगुवाई में राजधानी दिल्ली में होगा जनजाति सांस्कृतिक समाग़म

24 मई को दिल्ली के लालकिला पर लाखों की संख्या में जुटेंगे आदिवासी समुदाय के असंख्य जाती और जनजाति के लोग,पारंपरिक वेशभूषा में दिखेगा जलवा

जनजाति सांस्कृतिक समागम
जनजाति सांस्कृतिक समागम

11 मई 2026, नई दिल्ली: जनजाति सुरक्षा मंच की अगुवाई में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राजधानी दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम— 2026 का आयोजन होगा। जिसमें देशभर की करीब 500 जनजातियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे।


सोमवार को जनजाति सुरक्षा मंच राष्ट्रीय सहसंयोजक राजकिशोर हांसदा ने सोमवार को बताया कि आगामी 24 मई को लाल किला मैदान में होने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करना, जनजातियों की समृद्ध सांस्कृतिक एवं गौरवशाली परंपरा का स्मरण, सांस्कृतिक आदान—प्रदान और संवाद के लिए एक राष्ट्रीय मंच तथा सामाजिक समरसमा को सुदृढ़ करना। इससे पहले राजधानी दिल्ली की सड़कों पर पांच स्थानों से शोभायात्राएं निकलेंगी।

उन्होंने बताया कि जनजाति धर्म, संस्कृति एवं परंपरा को लेकर जानजाति समाज का राजधानी दिल्ली में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार आयोजन हो रहा है। जिसमें करीब डेढ़ लाख जनजाति बंधु एवं महिलाएं भाग लेंगी। इसमें पूर्वोत्तर से लेकर अंदमान निकोबार तक की जनजातियों के लोग भी शामिल हैं। वहीं, जनजाति सुरक्षा मंच के सदस्य पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उईके ने बताया कि शोभायात्राओं में जनजाति बंधु अपनी परंपरागत वेशभूषा, सांस्कृतिक परंपरा एवं विविधता का दर्शन करवाएंगे।