छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाया टीएस सिंहदेव को राज्य का उपमुख्यमंत्री

कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया है। यह फैसला 28 जून को दिल्ली में हुर्इ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सिंहदेव और पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। वर्ष 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद बघेल को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। किंतु सरगुजा के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले टीएस सिंहदेव बघेल की पदोन्नति से खुश नहीं थे और दोनों नेताओं के बीच राज्य के कर्इ मामलों पर सार्वजनिक रूप से असहमत दिखे थे।

कांग्रेस राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों नेताओं के बीच तनाव को सुलझाना चाहती है। बता दें दिसंबर 2022 में सिंहदेव ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अपनी अनिच्छा को व्यक्त किया था।