कृषि कानून के विरोध में 4 अप्रैल को आप पार्टी की महापंचायत

कृषि कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) आगामी 4 अप्रैल को हरियाणा के जींद जिले महापंचायत करेगी। यह जानकारी तहलका संवाददाता को आप पार्टी हरियाणा के सहप्रभारी व राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि इस महासभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवील संबोधित करेगे। सुनील गुप्ता का कहना है कि किसान आंदोलन में शामिल किसानों को डराया और धमकाया जा रहा है। झूठे मुकदमें में फंसाया जा रहा है।आप पार्टी के कार्यकर्ता किसान आंदोलन में बैठे किसानों की सेवा कर रहे है। सुशील गुप्ता का कहना कि किसानों की आवाज आप पार्टी संसद से लेकर सड़क तक उठाती रही है और आज भी उठा रही है। किसानों की आवाज बुलंद करने के लिये और उनके अधिकारों के लिये अरविन्द केजरीवाल हरियाणा जा रहे है। ताकि समय रहते किसानों को  उनके अधिकार मिल सकें।

केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार लगातार किसानों पर दमनकारी नीतियों के तहत किसानों परेशान कर रही है। किसानों के विरोध में कृषि कानूनों को थोप कर किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। और तब तक संघर्ष करेगी जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाता है।