मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बंगले को बीएमसी ने किया डिफॉल्टर घोषित लाखों रुपये का पानी बिल लंबित

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वर्षा बंगले सहित कई मंत्रियों की जलापूर्ति बिल न भरने की वजह से रोक दी गई है। पानी के बिल की यह राशि 24 लाख 56 हजार 469 है! जिसके चलते मुंबई महानगर पालिका ने मुख्यमंत्री ‘वर्षा’ बंगला को डिफॉल्टर सूची में डाल दिया है।

आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख को मिली इस जानकारी के बाद , सवाल पूछा जा रहा है कि क्या मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी?

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वर्षा बंगला, मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों का तोरण बंगला, वित्त मंत्री अजीत पवार के देवगिरी, जयंत पाटिल के सेवासदन, ऊर्जा मंत्री नितिन राउत की पर्णकुटी और राजेश टोपे की जेतवन आदि बंगलों के बिल लंबित हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस का बंगला सागर भी शामिल है।