मुंबई में रातों-रात काटे पेड़, जबरदस्त विरोध

आरे में मेट्रो शेड के लिए कटान के विरोध में आदिवासी, सेना और संगठन

मुंबई के आरे में पेड़ कटने का मामला गंभीर होता जा रहा है। शुक्रवार की रात पेड़ काटने से लोग बहुत खफा हैं और वे इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आये हैं जिनमें आदिवासी भी शामिल हैं। कोर्ट ने पेड़ काटने की इजाजत दी थी हालाँकि प्रशासन ने रातों-रात बड़ी संख्या में पेड़ काट डाले जिससे लोग भड़क गए। फिलहाल आरे में धारा १४४ लगा दी गयी है।

सरकार के इस फैसले का भाजपा के सहयोगी शिव सेना ने भी जबरदस्त विरोध किया है। उसका कहना है कि मेट्रो तो ठीक है लेकिन पर्यावरण की कीमत पर ऐसा नहीं किया जा सकता। सरकार के लोगों के प्रति व्यवहार पर भी सेना ने जबरदस्त नाराजगी दिखाई है।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम भी सरकार के फैसले का विरोध जताने आरे जा रहे थे लेकिन उन्हें पहली ही रोक लिया गया। निरुपम ने कहा कि मेट्रो का विरोध नहीं है लेकिन सरकार का लोगों के प्रति रवैया बहुत ऐतराज वाला है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर पेड़ काटने से मुंबई के पर्यावरण को बहुत नुक्सान पहुंचेगा और यह किसी भी सूरत में नहीं किया जाना चाहिए।

पेड़ काटने के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर गए हैं। इनमें आदिवासी भी शामिल हैं। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने मेट्रो के काम के लिए आरे कॉलोनी में पेड़ की कटाई के विरोध में प्रदर्शन किया है। मुंबई पुलिस ने इसे देखते हुए शनिवार को मेट्रो निर्माण स्थल के पास सीआरपीसी की धारा १४४ लगा दी है।

गौरतलब है कि मेट्रो स्टेशन के एक शेड के लिए पर्यावरण कार्यकर्ताओं सहित करोड़ों लोग पेड़ काटने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह से पेड़ काटने का मतलब है कि पर्यावरण साथ खिलवाड़ करना। इसके अलावा शिवसेना ने भी इसका विरोध किया है। शिवसेना ने भाजपा को आड़े हाथाें लेते हुए पेड़ काटने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

सेना नेता आदित्य ठाकरे ने जंगल काटने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार के मंत्रालय का कोई मतलब नहीं है। इसके अलावा कई बी-टाउन अभिनेताओं ने भी पेड़ों की कटाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का समर्थन बढ़ाया है। वहीं एक्टर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स ने मेट्रो परियोजना का समर्थन किया है।

आदित्य ठाकरे का ट्वीट –
@AUThackeray
Many environmentalists and even many local Shiv Sena members from the vicinity have tried stopping this. More so the increased police presence and the way this deforestation is happening, @MumbaiMetro3 is destroying everything India said at the UN @UNEnvironment @UN