मुंबई के अस्पताल में आग, एक की मौत

अंधेरी ईस्ट के ईएसआईएस कामगार अस्पताल की घटना

मुंबई के अँधेरी ईस्ट के ईएसआई अस्पताल में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। फायरब्रिगेड घटनास्थल पर पहुँच गयी है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल में आग सवा चार बजे के आसपास लगी।
 खबर मिलते ही दमकलकर्मी वहां पहुँच गए। आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी हुई है और इसे बुझाने की कोशिश अभी जारी है।
आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर के मुताबिक  मरोल स्थित ईएसआईएस कामगार अस्पताल यह भीषण आग लगी है।  आग की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद एक महिला ने खिड़की से नीचे छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गयी। कमसे काम तीन दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन ने १० फायर ब्रिगेड, एक रेस्क्यू वैन और १६ एम्बुलेंस मौके पर भेजे हैं।