महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 जनवरी तक बढ़ाया। न्यूईयर मनाने के लिए गाइडलाइन

25 नवंबर के बाद यूके से मुंबई लौटे तीन और यात्रियों की कोविड -19 रिपोर्ट पोजिटिव आयी है। कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट्स से संक्रमित पेशेंट की संख्या अब 15 तक पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस कसीलोएड के 3,018 नए मामलों के साथ कोरोना वायरस पेशेंट की संख्या 19,25,066 तक बढ़ने के बाद, उद्धव ठाकरे सरकार ने बुधवार को राज्य में अगले साल 31 जनवरी तक लॉकडाउन की घोषणा की है।
सरकारी बयान के अनुसार, लॉकडाउन के 31 जनवरी की मध्यरात्रि तक लागू रहेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने नववर्ष मनाने के लिए गाइडलाइन जारी की है।

*5 जनवरी 2021 तक रात का कर्फ्यू (रात 11 बजे से सुबह 6 बजे)
*10 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर से न निकलने की अपील
*धार्मिक, सांस्कृतिक रैलियों / कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक। धार्मिक स्थलों पर भीड़ न करने की अपील।
*कोरोना प्रतिबंधक मानदंडों का पालन अनिवार्य।
*रेस्तरां, पब और अन्य मनोरंजक प्रतिष्ठान रात 11 बजे बंद।
*गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी, जुहू, गोराई और मड आइलैंड पर भीड़ जमा करने पर प्रतिबंध।
इमारत की छतों और नावों पर पार्टी आयोजन की अनुमति नहीं।
मुंबई पुलिस के लगभग 35,000 कर्मचारी सड़कों पर रखेंगे वॉच।
इसके पूर्व भी महाराष्ट्र सरकार ने 22 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन इलाकों में एहतियातन रात के कर्फ्यू का ऐलान किया था। पांच या अधिक लोगों के एक साथ जमा होने की स्थिति में भी धारा 144 के तहत कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी थी।