भारत अंतरिक्ष महाशक्ति बना : मोदी

अंतरिक्ष में लाइव सेटेलाइट को मार गिराकर सफल परीक्षण

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक राष्ट्रीय प्रसारण में ऐलान किया कि भारत के वैज्ञानिकों की एक बड़ी सफलता से भारत ने अंतरिक्ष में नया इतिहास लिखा है। भारत के वैज्ञानिकों ने ३०० किलोमीटर दूर एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। यह एक सफल परीक्षण था।
पीएम ने कहा – ”देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। मिशन शक्ति एक कठिन ऑपरेशन था। वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति ऑपरेशन पूरा किया। भारत ने आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए मैं एक बार फिर सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।”
मोदी ने कहा – ”अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गर्व का पल है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में ३०० किलोमीटर दूर एनईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) में एक लाइट सैटलाइट को मार गिराया है। यह पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे ऐंटि सैटलाइट (ए-सैट) मिसाइल से गिराया गया। केवल तीन मिनट में सफलता के साथ यह मिशन पूरा हुआ। यह ‘मिशन शक्ति’ बहुत कठिन मिशन था। इसमें बड़ी तकनीकी क्षमता की जरूरत थी। वैज्ञानिकों ने सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश हासिल किए। यह गर्व की बात है।”
पीएम ने कहा – ”ऐंटी सैटलाइट वेपन ए -एसएटी सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं। मिशन शक्ति भारत के सपनों को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम है। मिशन शक्ति एक बहुत मुश्किल ऑपरेशन था, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे लॉन्च के सिर्फ तीन मिनट में ही हासिल कर लिया है।”
मोदी ने कहा – ”देश के लिए आज गर्व का दिन है। लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया। यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता। इस समय स्पेस और सैटलाइट का महत्व बढ़ते ही जाना है। शायद उसके बिना जीवन मुश्किल हो जाए। अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों द्वारा मिशन शक्ति ऑपरेशनन पूरा कर लिया। यह पराक्रम भारत में ही विकसित एक सैटेलाइट से किया गया।”