भाजपा और आप पार्टी के कार्यालय पर जश्न और कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा

पांच राज्यों के विधानसभा के चुनाव परिणाम आज घोषित किये गये है। जिसमें उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा को मिली जीत और पंजाब में आप पार्टी को मिली एतिहासिक जीत पर आप पार्टी कार्यालय और भाजपा के कार्यालय पर जश्न मनाया गया और मिठाईंयां खिलाई गयी। वहीं कांग्रेस को इन राज्यों में मिली करारी हार के कारण कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा देखा गया है।
बताते चलें आप पार्टी के नेताओं का कहना है कि पंजाब में जीत हासिल कर आप पार्टी ने ये साबित कर दिया है। उसकी ईमानदार पार्टी वाली की छवि है।जो आप पार्टी चुनाव में जनता से वादा करती है। उसको चुनाव में जीत के बाद हर हाल में पूरा करती है। आप पार्टी की जीत से गदगद कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आप पार्टी की जीत निश्चित है।
वहीं भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न में कार्यकर्ता जम कर झूमें। भाजपा के नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की दोबारा वापसी हुई है। जो अपने आप में इतिहास है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में सपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा। क्योंकि वो जिन्ना की राजनीति कर रहे थे। और भाजपा देश के विकास और प्रदेश के विकास की राजनीति करती है। इसलिये जनता भाजपा को दोबारा चुना है। उन्होंने जनता को धन्यवाद देते हुये कहा कि ये जनता की जीत है।
वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा देखने को मिला है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अब कांग्रेस में बड़े बदलाव की जरूरत है। पार्टी में नेता हो या कार्यकर्ता हो जब तक जिम्मेदारी तय नहीं होगी तब तक कांग्रेस में सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एमसीडी के चुनाव को लेकर कांग्रेस  को अभी से पार्टी की नीतियों को जनता तक ले जाना होगा। क्योंकि कांग्रेस को अपने खोये हुये जनाधार को पाने के लिये बड़ी मेहनत की जरूरत है।