मतगणना रुझानों में भाजपा की बल्ले-बल्ले, पंजाब में आप आगे  

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में अभी तक के मतगणना रुझानों में भाजपा चार राज्यों में अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे है जबकि पंजाब में अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का जादू चल गया है। उत्तर प्रदेश में अभी तक के कड़े मुकाबले के कयासों के विपरीत भाजपा बड़े बहुमत से सत्ता में लौटती दिख रही है। यह पहली बार होगा कि यूपी में कोइ पार्टी सत्ता में लगातार दूसरी बार लौट रही। है।

सुबह 10 बजे तक के रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा 367 के रुझानों में 248 जबकि सपा 115 और कांग्रेस 6 पर आगे चल रहे थे। बसपा चौथे नंबर पर है उसकी 5 सीटों पर बढ़त है। वहां भाजपा के सभी बड़े सभी बड़े नेता जीत रहे हैं जबकि विपक्ष के कई

पंजाब में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) सभी 117 सीटों के रुझानों में 85 सीटों जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस महज 17 और अकाली दल 10 सीटों पर आगे है। भाजपा और  साथियों को महज 4 सीटों पर बढ़त है। वहां मुख्यंमत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पिछड़ रहे हैं।  प्रदेश कांग्रेस

उत्तराखंड में सभही 70 सीटों के रुझान में भाजपा 46 और 20 सीटों पर आगे है।

गोवा में सभी 40 सीटों के रुझान में भाजपा 20 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। टीएमसी भी 4 सीटों पर आगे है।

मणिपुर में सभी 60 सीटों के रुझान में भाजपा 26, कांग्रेस 13, एनपीपी 7, जेडीयू 5  सीटों पर आगे है।

इस तरह यह नतीजे एग्जिट पोल के हिसाब से ही दिख रहे हैं। भाजपा ने नतीजों में जिस तरह की बढ़त बनाई है उससे 2024 के लोकसभा चुनाव में उसको मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा।