पूर्व भाजपा सीएम के बेटे खंडूरी कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में हुए शामिल

उत्तराखंड में भाजपा को शनिवार को बड़ा झटका लगा जब पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल हो गए। वे  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस में शामिल हुए। सम्भाना है की कांग्रेस उन्हें पौड़ी से लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।   देहरादून में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मनीष ने पार्टी का हाथ थामा। उनके पिता भुवन चंद्र खंडूरी इस समय पौड़ी से भाजपा सांसद हैं। वैसे  मनीष खंडूरी के कांग्रेस में जाने की चर्चा कुछ दिन से चर्चा चल रही थी।
पहले मनीष ने इन ख़बरों की की पुष्टि नहीं की थी। हालांकि आज वे राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने नए घटनाक्रम पर कहा कि मनीष खंडूरी पार्टी के सदस्य नहीं हैं।  ”ऐसे में पार्टी को इससे कोइ फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां जाते हैं।”
भाजपा को पिछले २४ घंटे में यह तीसरा झटका लगा है। असम के तेजपुर से भाजपा सांसद राम प्रसाद शर्मा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भाजपा के राजस्थान के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बीकानेर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट नहीं देने की मांग को लेकर इस्तीफा दिया है।
उधर कांग्रेस के कुछ विधायकों के भाजपा में जाने की घटना की बीच गुजरात भाजपा  की महिला नेता रेशमा पटेल ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा – ” भाजपा से अलग होने के बाद भी क्षेत्र की जनता के लिए अंतिम समय तक काम करती रहूंगी।”
उधर दानिश अली जेडीएस छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस को भी केरल में झटका लगा था जब पार्टी प्रवक्ता रहे टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल हो गए थे जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता सुजय विखे पाटिल भाजपा में  में शामिल हो गए थे। सुजय महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे हैं।