दिल्ली में 5 नवंबर से बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल, 50% सरकारी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम; ऑड-ईवन हो सकता है लागू

दिल्ली में कल से (यानी 5 नवंबर से) सभी प्राइमरी स्कूल रहेंगे बंद साथ ही ऑड ईवन लागू करने पर विचार कर रही हैं सरकार। यह फैसला दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लिया गया हैं।

प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ साझा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, “पंजाब में पराली जलने के लिए हम जिम्मेदार, बाकी राज्यों के लिए केंद्र आगे आए…”

उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली में पांचवी कक्षा से ऊपर की सभी आउटडोर गतिविधियां भी बंद रहेंगी। और हम नहीं चाहते कि बच्चों को कोई भी तकलीफ हो।“

केजरीवाल सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अंतिम चरण के तहत राजधानी की वायु गुणवत्ता समिति द्वारा अनुशंसित प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया हैं। यह जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है।

गोपाल राय ने बताया कि, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण-रोधी उपायों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए समिति का गठन किया हैं। साथ ही दिल्ली सरकार ने 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करेंगे, निजी कार्यालयों से भी इसका अनुसरम करने की सलाह दी गर्इ हैं।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पराली को लेकर कहा कि हमारी सरकार को आए हुआ अभी तक बहुत कम दिन हुए हैं। हम इस समस्या से भागते नहीं हैं अगले 3 साल में पराली का हल मुमकिन हैं।