दिल्ली में कोरोना संदिग्ध ने सफदरजंग अस्पताल की ७वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

दिल्ली में कोरोना के एक संदिग्ध ने अस्पताल की ७वीं मंजिल से कूदकर बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली है। यह व्यक्ति आज ही ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से लौटा था। जानकारी के मुताबिक इस व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है। अभी यह भी पुष्टि नहीं है कि वो कोरोना से पॉज़िटिव था या नहीं। डाक्टरों ने इसे लेकर कुछ साफ़ नहीं किया है। इस व्यक्ति की उम्र ३५ साल बताई गयी है। यह घटना सफदरजंग अस्पताल की है। अभी यह साफ़ नाहीं है कि उसने आखिर कूदकर जान क्यों की।

यह व्यक्ति आज ही ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से लौटा था। एयरपोर्ट पर उसकी रूटीन जांच की गयी थी, जिसके बाद संभवता उसे अस्पताल लाया गया था। लेकिन डाक्टरों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ख़बरों के मुताबिक उसकी जांच अभी होनी थी।

यह घटना रात करीब नौ बजे की है। उसने अस्पताल की ७वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। हो सकता है कि यह व्यक्ति तनाव में हो, जिसके चलते उसने ऐसा किया। यह व्यक्ति पंजाब का रहने वाला बताया गया है।