दिल्ली के होटल में आग, १७ की मौत

राजधानी दिल्ली के करोलबाग के एक होटल में मंगलवार को भीषण आग लग जाने से १७ लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आगू पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

करोल बाग के चार मंजिला होटल ‘अर्पित’ में मंगलवार तड़के आग लगी। अभी तक १७ लोगों की जान की खबर है। इनमेँ एक बच्चा और महिलाएं भी हैं। मरने वालों में ज्यादातर लोग दिल्ली आए टूरिस्ट और अन्य लोग थे। म्यांमार और कोच्चि से आए लोग भी इनमें शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक कुछ अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही थी। इन्हें दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

सुबह १० बजे तक अग्निशमन विभाग ने होटल से २८ से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालने की जानकारी दी। साथ ही आग पर काबू पाने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की बात कही। हादसे में खत्म हुए ज्यादातर लोग एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं, जो केरल के कोच्चि के रहने वाले हैं। कल ही किसी शादी में शामिल होने दिल्ली आए थे। खबर लिखे जाने तक कुछ मृतकों की पहचान नहीं हुई थी।

हादसे ने करोल बाग ही नहीं, पहाड़गंज और दिल्ली भर के होटलों में सुरक्षा इंतजामात पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में १७  लोगों की मौत पर बात करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दुख जताते ए कहा कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई।