जम्मू के रियासी हादसे में ७ की मौत

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी। रियासी जिले के सूजनगढ़ के नजदीक एक वाहन के बर्फ के कारण फिसलने से यह हादसा हुआ है।
इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें  इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।  जानकारी के मुताबिक सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। कहा गया है कि पहाड़ों में बर्फबारी के कारण सड़कों पर बहुत जयादा फिसलन वाहन फिसल गया जिससे हादसा हो गया होगा।
हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हादसा कैसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती  किया गया है। पूरी  जानकारी इन्तजार है।