जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन

जम्मू कश्मीर में बुधवार को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। पिछले छह  महीने से वहां राज्यपाल शासन था। दिलचस्प यह है कि सूबे में करीब २२  साल के बाद राष्ट्रपति शासन लगा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय (जम्मू कश्मीर मामले) की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक बुधवार को राज्यपाल शासन के ख़त्म होने के बाद जम्मू कश्मीर में   राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। इससे पहले जम्मू कश्मीर में १९८९ से अक्टूबर तक राष्ट्रपति शासन लागू रहा था। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार से राज्यपाल शासन के छह महीने पूरे हो जाने के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी।
इससे पहले जम्मू कश्मीर में 26 मार्च, 1977 से 9 जुलाई 1977, 6 मार्च 1986 से 7 नवंबर 1986, 19 जनवरी 1990 से 9 अक्टूबर 1996, 18 अक्टूबर 2002 से 2 नवंबर 2002, 11 जुलाई 2008 से 5 जनवरी 2009,  8 जनवरी 2015 से 1 मार्च 2015, 7 जनवरी 2016 से 4 अप्रैल 2016 और अब  20 जून 2018 से 19 दिसंबर 2018 तक राज्यपाल शासन रहा।
  गौरतलब है कि इसी साल जून में भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया था जिसके बाद  तीन साल पहले बनी यह सरकार गिर गयी थी। उसके   बाद से ही वहां राज्यपाल शासन लागू था।