छत्तीसगढ़ आईटीबीपी शिविर में आपसी गोलीबारी, ६ जवानों की मौत

एक बेहद दुखद घटना में छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी शिविर में जवानों के आपसी झगड़े में हुई गोलीबारी में ६ जवानों की जान चली गयी है। जानकारी के मुताबिक एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियों की बौछार कर दी और उन्हें जान से मार दिया। कुछ घायल भी हुए हैं।

उनमें विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इसमें छह जवानों की मौत हो गई जबकि  दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।

घटना छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप की है। वहां जवानों के बीच आपसी विवाद के बाद फायरिंग हो गई। आईटीबीपी का यह कैंप धौदई क्षेत्र में कडेनार में है। जवानों के बीच किसी बात को लेकर पिछले दो-तीन दिन से कोइ विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब पोन ९ बजे विवाद के बाद कैंप में तैनात एक जवान ने अपने हथियार से जवानों पर फायरिंग कर दी।

गोलीबारी से पांच जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इलाज के दौरान एक और जवान ने दम तोड़ दिया। अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक जिस जवान ने गोलियां चलाईं वह खुद भी घायल हुआ है और उसकी भी हालत गंभीर है।