गाज़ियाबाद की फैक्टरी में आग, ७ महिलाओं और एक बच्चे की मौत  

यूपी के गाजियाबाद में एक पेंसिल बम बनाने वाली अवैध फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग लगने से ८ लोगों की मौत हो गयी है जिनमें से ७ महिलाएं हैं।  कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोप है कि इस अवैध फैक्टरी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब चार बजे की है। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। यह एक अवैध फैक्ट्री बताई।  इसमें बर्थडे केक पर लगने वाले पेंसिल बम और मोमबत्ती बनाई जाती थी। इस फैक्ट्री में ज्यादातर महिलाओं और बच्चे काम करते हैं, इसलिए मरने वालों में ज्यादातर अहिलाएँ और एक बच्चा है।

करीब ४ बजे के करीब आग एक छप्पर में लगी जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में फैल गई। भीतर काम कर रहे लोग बाहर नहीं निकल सके। जलने की वजह से इन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महीने पहले यह फैक्ट्री अवैध रूप से शुरू हुई और सुरक्षा के कोई इंतजाम इसमें नहीं थे।

पुलिस और फायर बिग्रेड घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। लोगों के मुताबिक गांव में ही यह फैक्ट्री चल रही थी। आसपास के लोग ही इस फैक्ट्री में आकर काम करते थे। हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है और कम-से-कम चार लोग घायल हैं।

घटना से गुस्साए लोगों ने अवैध फैक्ट्री में हुए धमाके में लोगों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी को घेर लिया। लोग शवों को घटनास्थल से नहीं हटाने दे रहे हे। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।