कोलकाता में भाजपा का प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव को देखते भाजपा पश्चिम बंगाल में फिर सक्रिय हुई है। लोकसभा चुनाव बांछित नतीजे न मिलने से निराश भाजपा की नजर अब विधानसभा चुनाव पर है। गुरूवार को भाजपा ने राजधानी कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया है। अभी तक की ख़बरों के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता वहां प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में उसके कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा रही हैं। इसके लिए वह टीएमसी के लोगों को जिम्मेवार बता रही है। हालांकि, टीएमसी इन आरोपों को मनघड़ंत बता चुकी है। अब भाजपा आज सड़कों पर उतरी है। उसका प्रदर्शन कोलकाता में चल रहा है जहाँ उसने पुलिस के लगाए बेरिकेड तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने भीड़ तितर-बितर करने के लिए वॉटर केनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। भाजपा का आरोप है कि उसके लोगों पर पुलिस ने  लाठी चार्ज भी किया है।

भाजपा के इस प्रदर्शन के नेतृत्व कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं। भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए विद्यागसागर सेतु और हावड़ा ब्रिज पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद वहां ट्रैफिक बंद हो गया है। ममता बनर्जी ने कोरोना इ कारण भाजपा को इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी। इसके बावजूद भाजपा प्रदर्शन कर रही है और पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है।

उधर विजयवर्गीय ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल सरकार भाजपा से डरती है और उसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोक रही है जो उसका बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सीएम कह रही थीं कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं मिलेगा लेकिन पार्टी ने 18 सीटें जीतीं। ‘हम विधानसभा चुनाव भी दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे”।