कोरोना से भारत में दूसरी मौत, दिल्ली में महिला की जान गयी

भारत में कोरोना से दूसरी मौत हो गयी है। यह मौत एक ६८ साल की महिला की राजधानी दिल्ली में हुई है। इस महिला का बेटा कुछ समय पहले विदेश से लौटा था।

गौरतलब है कि उनसे पहले गुरूवार को कलबुर्गी के एक ७६ वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी थी। महिला का बेटा ५ से २२ फरवरी के बीच स्विट्जरलैंड और इटली में था और २३ को भारत लौटा था। उस समय उसमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे लेकिन बाद में ७ मार्च को उसमें कोरोना के लक्षण के चलते उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया था। लेकिन उसकी मां भी इस दौरान कोरोना से पीड़ित हो गयी। उन्हें पाजिटिव पाया गया था।

अब इस महिला की मौत हो गयी है जो डायबिटिक भी थीं। अब जांच की जा रही है कितने लोग इन मां-बेटे क संपर्क में आये थे। इन महिला की मौत शुक्रवार देर शाम हुई है।