कोझिकोड में एयर इंडिया विमान लैंडिंग के समय हादसे का शिकार, दो टुकड़ों में बंटा जहाज, दो पायलट समेत 15 की मौत  

कोझिकोड में एयर इंडिया का एक एक्सप्रेस विमान बोईंग 737 दुबई से कालीकट आते हुए लैंडिंग के समय आज शाम 7.41 बजे लैंड होने के बाद हादसे का शिकार हो गया है। इस जहाज में 190 लोग सवार थे। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में दोनों पायलट समेत 15 लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में भर्ती किये गए हैं।

पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे पर गहरा दुःख जताया है। डीजीसीए ने कहा कि एयर इंडिया का ‘बन्दे भारत’ सेवा का यह विमान तेज बारिश के बीच रनवे के आखिर में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसके दो टुकड़े हो गए। जहाज में 10 बच्चे भी सवार थे। कोझिकोड का कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ‘टेबल टॉप’ एयरपोर्ट है, जहाँ पट्टी अपेक्षाकृत काफी छोटी होती है। जानकारी के मुताबिक काफी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में वहां मदद के लिए पहुँच गए। एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए जा रही हैं।

यह जहाज दुबई से आ रहा था। जब उसने लैंड किया तो बारिश के कारण वह फिसल गया। फिसलने के बाद यह जहाज खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए। जहाज में कुल 195 लोग सवार हैं जिनमें 6 क्रू मेंबर हैं। इनमें से दोनों पायलट की मौत हुई है। एक पायलट दीपक बसंत साठे थे।

अभी तक के हालत से लगता है कि इस जहाज में काफी नुक्सान हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी तक सरकार या एयर इंडिया ने हादसे को लेकर कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है। जहाज में 10 बच्चे भी सवार हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक पायलट ने हादसे में सवारियों की जान बचाने के लिए खुद की जान को खतरे में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक काफी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

हेल्पलाइन नंबर – 0565463903 और 0543090572 हैं।