कुपवाड़ा में हिमस्खलन से ४ जवानों सहित ९ की मौत

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी कहर साबित हो रही है। कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा इलाके में भारी बर्फबारी के कारण चार सैनिकों समेत ९ लोगों की जान चली गयी है।

जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन से चार जवान शहीद  हो गए। जानकारी के मुताबिक माछिल सेक्टर में सेना की कई चौकियां हिमस्खलन की चपेट में आई हैं।

अन्य घटनाओं में घाटी में हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच आम नागरिकों की मौत होने की खबर है। रामपुर और गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इस हादसे में चार जवान शहीद हो गए। उधर नौगाम सेक्टर में तैनात एक बीएसएफ कांस्टेबल भी हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गया। इससे पहले सोमवार को गांदरबल जिले में नौ लोग हिमस्खलन की चपेट में आए थे। उनमें से पांच की मौत हो गई हैं। इनमें एक की परिवार के तीन लोग शामिल हैं।