कर्नाटक में बॉयलर फटने से ६ की मौत

पांच लोग घायल, फैक्टरी भाजपा के पूर्व मंत्री की

कर्नाटक में रविवार को एक बड़े हादसे में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री की चीनी मिल के ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे में ६ लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे में ५ लोग घायल हो गए हैं जिनमें से कुछ ही हालत गंभीर बताई गयी है।

जानकारी के मुताबिक हादसा तब हुआ जब निरानी चीनी मिल में प्लांट के सेफ्टी वॉल्व में ब्लॉकेज की वजह से बॉयलर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मिल के भीतर के हिस्से के परखचे उड़ गए। बॉयलर फटने से ६ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें से ज्यादातर की हालत नाजुक बताई गयी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा मुधोल नगर में निरानी शुगर मिल में हुआ।  बॉयलर फटने से वहां हड़कंप मच गया। जब यह घटना हुई उस समय मिल के भीतर ७ मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि

हादसे में छह लोगों की जान चली गयी है।

यह फैक्ट्री भाजपा विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री मुर्गेश निरानी की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।