असम में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 24 लोगों की गई जान, 7 लाख से अधिक प्रभावित

असम में आई बाढ़ से दो बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गर्इ है। साथ ही राज्य के 22 जिलों में सैलाब के कारण 7.2 लाख लोग प्रभावित हुए है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार नगांव जिले के कामपुर राजस्व क्षेत्र में पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गर्इ है। इस साल असम में भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 24 हो गर्इ है।

प्राधिकरण ने कहा कि, जिलों में बाढ़ के कारण उदालगुरी, नगांव, सोनितपुर, मोरीगांव, मजूरी, लखीमपुर, करीमगंज, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, समेत अन्य कर्इ जिलों में 719540 लोग प्रभावित हुए है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि, पूर्वोंत्तर राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित मुद्दों पर दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष अलका उपाध्याय से इस समस्या पर वार्तालाप किया है।

सरमा ने ट्वीट कर कहा कि, “मैंने बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्गों की तत्काल मरम्मत एवं वर्तमान परियोजनाओं के समय से पूरा करने पर जोर दिया।”