अम्बाला हादसे में ७ की मौत

सभी मृतक चंडीगढ़ के और आपस में रिश्तेदार थे

हरियाणा में शनिवार को एक बड़े हादसे में कोहरे/धुंध के चलते  सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोहरे की वजह से  अंबाला- दिल्ली हाइवे पर अंबाला के पास एक ट्रक ने दो कारों के जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी है जिनमें तीन बच्चे भी हैं। पांच लोग घायल भी हुए हैं जिन्हे पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे में ट्रक की टक्कर से दोनों कारों के परखचे उड़ गए। बताया गया है कि घटना में घायल हुए और जान गंवाने वाले रिश्तेदार हैं। यह लोग चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहे थे और वे चंडीगढ़ के ही रहने वाले थे। पुलिस ने ट्रक चालाक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जो घटना के बाद  फरार बताया गया है।