भारतीय हॉकी महिला टीम आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की करेगी शुरुआत, रांची में थाईलैंड के खिलाफ मुकाबला

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम शुक्रवार से झारखंड के रांची में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 खिताब के लिए पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, कोरिया गणराज्य, जापान, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस ट्रॉफी के 7वें सीजन के सभी मैच रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाने है। इन सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट देख सकेंगे। पहले मैच में थाईलैंड जैसी आसान चुनौती होगी। लेकिन सेमीफाइनल में भारत को चीन ने 4-0 से हराया लेकिन भारत ने जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था। वहीं एशियाई खेल चैंपियन चीन और रजत विजेता कोरिया से बदला लेने का सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम के पास यह सुनहरा मौका है।