झारखंड की दीपिका ने तीरंदाजी में तीन स्वर्ण पदक जीतकर रिकॉर्ड दर्ज किया

झारखंड की दीपिका कुमारी ने पेरिस विश्व कप में एक ही दिन में तीन पदक जीतने वाली पहली महिला बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। इन्होंने, पेरिस विश्व कप स्टेज 3 में रविवार को शानदार प्रदर्शन किया।

दीपिका अचूक तीरंदाजी का प्रदर्शन करते हुए, पहले कोमालिका बारी और अंकिता भक्त के साथ स्वर्ण पदक जीता और फिर कुछ देर बाद मिक्स डबल्स रिकर्व प्रतियोगिता में तीसरा पदक अपने पति अतनु के साथ जीता।

जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलंपिक से पहले मेगा इवेंट में तीन स्वर्ण पदक जीतना देश के लिए एक अभूतपूर्व है। और बाकी लोगों के लिए उम्मीद की किरण को परवान चढ़ाना है।

दीपिका कुमारी वर्ष 2012 में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल करने वाली रांची की 27 वर्षीय महिला ने रविवार को तीन रिकर्व स्पर्धा- महिला व्यक्तिगत, महिला टीम और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीते।

विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट कर कहा, “यह दीपिका को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर ले जाने वाला है।“