कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को आज सुबह गिरफ्तार किया है। भोलानाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह को पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित उनकी कोठी पर छापेमारी की थी। कांग्रेस के किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा को पुलिस ने वर्ष 2015 के एनडीपीएस के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। खैरा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी की जानकारी खुद खैरा ने फेसबुक पर एक वीडियो के माध्यम से दी है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस उन्हें जलालाबाद लेकर गर्इ है।