ओडिशा रेल हादसे में 240 की मौत, 900 से ज्यादा घायल

भारतीय रेल इतिहास के सबसे बड़े हादसों में से एक में ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। वहां बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है। हादसे में 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर बताई गयी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर खून और शव बिखरे पड़े थे। वहां का मंजर बहुत ही पीड़ाजनक था। घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है, हालांकि जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां कई दिक्क्तें हैं। यह दूरदराज का इलाका है और वहां अस्पताल जैसी सुविधाएं नहीं हैं। अब तक 240 लोगों के मरने की पुष्टि की गयी है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत काफी गंभीर है लिहाजा मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हादसे ही जगह पहुँच गए हैं जबकि रेल मंत्री, कोलकाता में थे भी वहां पहुंच गए हैं।