एमपी में विक्षिप्त आदिवासी पर पेशाब करने वाला भाजपा नेता प्रवेश गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में एक विक्षिप्त आदिवासी किशोर पर पेशाब करने वाले भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसी गंदी हरकत करने के बाद भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। मामला बिगड़ते देख सरकार भी सक्रिय हो गयी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को आदेश दिया कि आरोपी पर कार्रवाई की जाए। मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक पर सिगरेट पीते हुए पेशाब कर देश भर में गुस्सा पैदा कर देने वाले भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को आधी रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सीधी जिले से कुबरी गांव के खैरहवा से साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया। वह लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद ही पुलिस ने उसकी पत्नी और मां को छोड़ा। बेटे की हालत देख मां वहीं रोने लगी। पुलिस ने उन्हें तुरंत घर रवाना किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।