रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत, 27-28 अगस्त की रात तक UPSRTC बसों में फ्री यात्रा, एक सहयात्री भी फ्री

रक्षाबंधन पर UPSRTC बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा
27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री और एक सहयात्री UPSRTC बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे।

लखनऊ, 22 अगस्त:

27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री और एक सहयोगी कर सकेंगे फ्री यात्रा

रक्षाबंधन पर बहनें सुरक्षित और आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन मिलकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें सुरक्षित और आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन मिलकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहें और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए।

बस चालकों की जांच और निगरानी, नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति न दी जाए

रक्षाबंधन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री ने बस चालकों की जांच और निगरानी के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति न दी जाए। निजी बसों के चालकों का सत्यापन कराया जाए। ऑटो और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। परिवहन और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि रक्षाबंधन पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन मिल सके।