
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्गनानन्द ने अमेरिका के सेंट लुइस में आयोजित ग्रैंड चेस टूर रैपिड एंड ब्लिट्ज प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। 20 वर्षीय प्रग्गनानन्द ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता समाप्त होने से एक दौर पहले ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
उन्होंने अंतिम से पहले दौर में उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव के साथ मुकाबला ड्रॉ खेलकर कुल 35 में से 23 अंक अर्जित किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर निर्णायक बढ़त बना ली। पूरे टूर्नामेंट में प्रग्गनानन्द ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और लगातार प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया।
यह सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज प्रतियोगिता में उनका पहला खिताब है। इस जीत के साथ उन्होंने ग्रैंड चेस टूर 2026 की अंकतालिका में भी अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। शतरंज जगत में इसे भारतीय खिलाड़ी की एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



